नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- दिल्ली के बेगमपुर मेन मार्केट में एचडीएफसी एटीएम के पास गुरुवार सुबह आग लग गई। आग सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर किराने की एक दुकान में लगी। आग लगने से आसमान पर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। मामले के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.