नई दिल्ली, मार्च 12 -- दिल्ली के बदरपुर थानाक्षेत्र के मोलरबंद इलाके में बुधवार को एक मकान से सड़ी गली हालत में तीन लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें एक घर से दुर्गंध आने की बात कही गई। इसके बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पाया कि घर के अंदर तीन लोग रह रहे थे। इन्हीं तीन लोगों की लाशें सड़ी गली हालत में पाई गईं। पुलिस को संदेह है कि तीनों ने आत्महत्या की है। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.