नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिल्ली के बजट की सराहना की है। उन्होंने बजट को दिल्ली के आम नागरिकों की जिंदगी को बेहतर बनाने वाला और यमुना की सफाई की दिशा में आगे बढ़ने वाला बताया। दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। इससे पूर्व, मंगलवार की सुबह दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें प्रतीक चिह्न और शॉल भी भेंट की गई। बाद में उन्होंने सदन में बजट प्रस्तुतिकरण की कार्रवाई भी देखी। बाद में दिल्ली के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि नई सरकार का यह बजट पिछली सरकार से लगभग 31 फीसदी ज्यादा है। बजट दिल्ल...