नई दिल्ली, अगस्त 14 -- पश्चिमी दिल्ली की मटियाला विधानसभा सीट से पूर्व भाजपा विधायक राजेश गहलोत का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे और मटियाला सीट से एक बार विधायक रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को नवादा श्मशान घाट पर किया जाएगा। इस बारे में दिल्ली भाजपा की ओर से एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी गई। उनके निधन की खबर फैलते ही हजारों भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल और उनके आवास पर जमा हो गए। राजेश गहलोत ने मटियाला सीट से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें से साल 2013 में उन्हें जीत मिली थी, हालांकि 2015 और 2020 के चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुलाब सिंह यादव से चुनाव हार गए थे। उनके निधन के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा और पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.