नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक ही कार के भीतर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय रणधीर, 42 वर्षीय शिवनरेश और 40 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जिस कार में शव मिले वह रणधीर की थी। रणधीर और शिवनरेश दिल्ली के रणहौला इलाके के रहने वाले थे, जबकि लक्ष्मी जहांगीरपुरी की निवासी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि मृतकों के शरीर पर चोट का कोई भी बाहरी निशान नहीं पाया गया है। इसके अलावा, कार के भीतर मौजूद उनका कीमती सामान भी सुरक्षित मिला है, जिससे किसी प्रकार की लूटपाट या छीना-झपटी की संभावना कम नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीनों की मौत जहगर खाने से होने की आशंका है। शव मिलने के बाद, पुलिस टीमों ने कार की जांच की और तीनों शवों को पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.