नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जुलाई 26 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी मेंढूं गांव में शुक्रवार शाम एक फैक्ट्री की छत गिरने से दो मजदूर मलबे में दबने से घायल हो गए। घायलों को सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई की शाम करीब 6 बजे न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी मेंढू गांव में एक परिसर की छत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुकानों के बाहर सामान रखने के लिए लोहे के छोटे स्टैंड बनाने वाली एक फैक्ट्री की छत गिर गई थी, जिससे दो मजदूर मलबे में दबने से घायल हो गए, जिन्हें पहले ही सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस ले जाया जा चुका था। घायलों की पहचान ताजीम (25 वर्ष) और अकरम (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इस संबंध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.