राहुल मानव, फरवरी 15 -- दिल्ली में नागरिकों के लिए सभी विभाग पार्किंग स्थलों का निर्माण कर रहे हैं। इस संबंध में दक्षिणी दिल्ली और आसपास के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार को नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर में छह मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस मल्टी लेवल कार पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि डीडीए प्रशासन ने नेहरू प्लेस में 62.4 करोड़ रुपये की लागत इस इस मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण किया है।1000 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता इस छह मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने तैयार किया है। इस पार्किंग में एक हजार वाहनों को खड़े करनी क्षमता विकसित की गई है। इस नई पार्किंग में 660 कारों को, 352 दोपहिया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.