नई दिल्ली | राहुल मानव, नवम्बर 26 -- दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डो के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वजीरपुर में बुधवार को प्रचार किया। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। इस अतिरिक्त कांग्रेस नेता भी चुनाव प्रचार लगातार कर रहे हैं। इससे पहले भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के नेताओं के साथ संगठन की बैठक की। निगम के 12 वार्डो के उपचुनाव में इस शुक्रवार तक ही प्रचार कर सकते हैं। इसके लिए 30 नवंबर को मतदान होंगे। इस बीच दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पोलिंग स्टेशनों पर भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। निगम के 12 वार्डो के चुनाव क...