प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बालिवध मेले में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। दिल्ली के जितेंद्र को हराकर कौशाम्बी का राजेंद्र चैम्पियन बना। महिला पहलवान दिल्ली की वैशाली ने नंदिनी नगर की कंचन को पटकनी देकर मैदान मार लिया। गुरुवार को बालिवध मेले में दंगल कमेटी की देखरेख में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्थानीय पहलवानों के साथ ही दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि के पहलवान पहुंचे। चैम्पियन कुश्ती के लिए दिल्ली के जितेंद्र, कौशाम्बी के राजेंद्र ने हाथ मिलाया और अखाड़े में उतरे। दस मिनट की कुश्ती में राजेंद्र ने जितेंद्र को पटकनी देकर चैम्पियनशिप की खिताब पर कब्जा कर लिया। महिला पहलवानों में दिल्ली की वैशाली, नंदिनी नगर की कंचन के बीच भिड़ंत हुई। दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.