बिजनौर, मई 1 -- गैंगस्टर एक्ट कोर्ट के स्पेशल अपर सत्र न्यायधीश तालेबर सिंह ने गैंग बनाकर अपराध करने के मामले में दिल्ली के गैंगस्टर सरवर अली उर्फ साजन को दोषी पाकर दो वर्ष की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया। एडीजीसी सलीम अख्तर ने बताया कि बिजनौर कोतवाली के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार गौड़ 15 मई 2023 को साथी पुलिसकर्मियों के साथ अपनी सरकारी गाड़ी से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दरभंगा बिहार के सरवर अली उर्फ साजन व उसके साथियों को गिरफ्तार किया। दोषी सरवर अली काफी समय से उत्तम नगर थानाक्षेत्र के बिंदापुर दिल्ली में रह रहा था। पिछले काफी समय से जनपद बिजनौर के आसपास के क्षेत्र में संगीन वारदात को अंजाम देता था। सरवर अली के गैंग में बिजनौर आसपास के उसके साथी शाहनवाज, सहजन और मोहम्मद साकिब भी सक्रिय सदस्य थे। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.