नई दिल्ली। एएनआई, जून 28 -- राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में गीता कॉलोनी के रानी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यश के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को इस हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात गीता कॉलोनी इलाके में कथित तौर पर रोडरेज के दौरान 19 साल के एक लड़के यश की हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के सिलसिले में दो संदिग्धों, अमान और रेहान के नाम सामने आए थे। शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया, "19 साल के लड़के यश की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान अमान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.