नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। NH-9 पर MCD टोल के पास विनोद नगर डिपो के सामने तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।दो महिलाओं की मौत हादसे में कार में सवार दो महिलाओं दीपांजलि (38 वर्ष) और नीलम गर्ग (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला कार से बाहर गिरकर सड़क पर मिलीं, जबकि दूसरी कार की आगे बाईं तरफ वाली यात्री सीट में फंसी हुई थीं। पूरी घटना देखते ही देखते हो गई, जिससे आसपास के लोग भी हैरान रह गए। यह भी पढ़ें- UP में 2 तो दिल्ली में 3 मर्डर, राजस्थान में भी कांड; कमरुद्दीन का लड्डू हथियारचालक और दो छोटे बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती कार चला रहे दीपांशु ...