हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता 38वें राष्ट्रीय खेल में दिल्ली के कुशाग्र रावत ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। कुशाग्र ने राष्ट्रीय खेल का नया मीट रिकॉर्ड भी बनाया है। इससे पहले गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल में कुशाग्र ने 15.38.78 मिनट के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के मानसखंड तरणताल में गुरुवार शाम फाइनल मुकाबले खेले गए। 1500 मीटर फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में कुशाग्र ने 15.37.79 मिनट का समय लेकर गोल्ड जीता। मध्य प्रदेश के अद्वित पेज ने 15.55.95 मिनट में रेस पूरी की और रजत अपने नाम किया। वहीं गुजरात के आर्यन नेहरा ने 16.08.93 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र को सानवी ने दिलाया सोना हल्द्वानी। महिला वर्ग की 400 मीटर मेडली इवेंट में महाराष्ट्र की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.