नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। पीतमपुरा के नजदीक मधुबन चौक के पास पानी की नई पाइप लाइन को जोड़ने का काम आठ व नौ अक्टूबर को होना है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार इस वजह से पीतमपुरा के मधुबन चौक, शिव मार्केट, दीपाली चौक, सैनिक विहार, पुष्पांजलि एंक्लेव, सरस्वती विहार, शारदा निकेतन, हर्ष विहार, लोक विहार, पश्चिम विहार, अशोक विहार के फेज एक, फेज दो व फेज तीन, त्रिनगर, रामपुरा, लारेंस रोड सहित कई अन्य सहित कई इलाकों में आठ अक्टूबर की शाम व नौ अक्टूबर की सुबह पानी आपूर्ति नहीं होगी। जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के मुताबिक पहले ही पानी भरकर रख लें। पानी की किल्लत होने पर लोग जल बोर्ड के केंद्रीय कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन 1916 पर कॉल कर पानी का टैंकर मंगा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.