बागपत, जून 13 -- दिल्ली के उपराज्यपाल ने गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया। चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए गन्ना किसानों का देश में चीनी उत्पादन में योगदान पर आभार जताया। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और विकसित कृषि संकल्प अभियान के समापन की घोषणा की। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सैना करीब साढ़े 11 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचे। वहां उनको गार्ड ऑफ आनर देकर राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद उन्होने केन्द्र में किसानों के हित में बने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। परिसर में पौधारोपण कर किसानों को चन्दन, बांस, मुरंगा, सहजन आदि पौधो को लगाने का आहवान किया। इसके बाद उप राज्यपाल का काफिला मवीकलां के हैरी कैसल गार्डन पहुंचा। वहां जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी में विभिन्न विभागों के स्टाल का उप राज्यपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.