नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- दिल्ली सरकार जेएनयू, इग्नू और दिल्ली कैंट समेत प्रमुख स्थानों पर छह नए एयर मॉनीटरिंग स्टेशन लगाएगी। इसके साथ ऐसे स्टेशनों की संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी। यह कदम निगरानी के बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने की रणनीति का हिस्सा है ताकि पलूशन से निपटने के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित की जा सके। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि ये स्टेशन जेएनयू, इग्नू, दिल्ली छावनी, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय (पश्चिम परिसर) और राष्ट्रमंडल खेल खेल परिसर में लगाए जाएंगे। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ये नए स्टेशन पलूशन पैटर्न को सटीकता से ट्रैक करने में मदद करेंगे। साथ ही इनकी मदद से पलूशन का रीयल टाइम डेटा मिल सकेगा। ये छह नए एयर मॉनीटरिंग स्टेशन पलूशन रोकने के लिए सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों को तय करने में मदद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.