नई दिल्ली, मई 21 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में लोगों को गुरुवार को पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि कल कुछ स्थानों पर पानी की सप्लाई नहीं होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि नाले की मरम्मत के काम के कारण 22 मई को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। डीजेबी ने बुधवार को इस बारे में एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी। बयान में बताया गया कि ' 1. राजघाट, 2. वजीराबाद, 3. सिग्नेचर ब्रिज, 4. LNJP अस्पताल, 5. विश्व स्वास्थ्य संगठन, 6. इंद्रप्रस्थ एस्टेट, 7. भैरों मार्ग, 8. दिल्ली जू, 9. ग्रेटर कैलाश और आसपास के इलाकों में 22 मई को सुबह और शाम पानी की आपूर्ति नहीं होगी।'  इस बारे में जारी अपने आधिकारिक बयान में जलबोर्ड ने बताया कि '900 मिलीमीटर व्यास की डुप्लिक...