नई दिल्ली, फरवरी 6 -- दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हुई है। दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी और सही समय पर कार्रवाई के चलते मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में लिया। बदमाशों ने 6 राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने 4 गोलियां चलाई। पुलिस के आगे दोनों बदमाश टिक न सके। यह घटना लगभग सुबह 3:30 बजे की है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों को मोटरसाइकिल पर घूमते हुए देखा, जो कथित तौर पर लूटपाट करने की फिराक में थे। बदमाशों ने पुलिस के रोकने के बाद फायरिंग शुरू कर दी थी, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश के पैर पर गोली भी लगी। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है।लूट की वारदात को अंजाम देना चाहते थे दरअसल पुलिस को सूचना म...