नई दिल्ली, फरवरी 11 -- अपनी मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा किसान दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच मल्लिकार्जुन खरगे में किसानों से बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह वह कृषि कानून वापस लेना का नोटिफिकेशन जारी करेगी। उन्होंने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी हिम्मत के बल पर मोदी सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने का मजबूर कर दिया। हालांकि मोदी सरकार ने कानूनों को वापस लेने संबंधित कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है।  खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ किसानों का आंदोलन खत्म कराने के लिए ही कानून वापस लेने का ऐलान किया था। इसीलिए उन्होंने नोटिफिकेशन नहीं जारी किया। उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो तीनों कानूनों को रद्द कर दिया जाएगा। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर ...