मथुरा, जनवरी 24 -- बनारस के मणिकर्णिका घाट पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा और घाट के एक हिस्से को ध्वस्त करने के विरोध में शनिवार को दिल्ली कूच कर रहे धनगर समाज के लोगों को पुलिस ने डैंपियर नगर में ही रोक लिया। यहां काफी देर तक बहस के बाद पुलिस ने धनगर समाज के आधा दर्जन नेताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में कोतवाली ले जाकर उन्हें छोड़ दिया। बनारस के मणिकर्णिका घाट पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा और घाट के एक हिस्से को ध्वस्त करने विरोध में आक्रोशित धनगर समाज के लोग डैंपियर नगर स्थित अहिल्याबाई पार्क में शनिवार सुबह एकत्रित हुए। सबसे पहले यहां देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद यहां से इस घटना के विरोध में सरकार व पुलिस के विरोध में नारे लगाते धनगर समाज के लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसमें जहां युवा शामिल थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.