नई दिल्ली, अगस्त 20 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हमला किया गया। मुख्यमंत्री दफ्तर में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर एक शख्स ने चिल्लाते हुए हमला किया। मुख्यमंत्री के सिर में थोड़ी चोट आई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हमले की निंदा की है। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए जगह नहीं है। पूर्व सीएम आतिशी ने रेखा गुप्ता पर हमले की आलोचना करते हुए एक्स पर लिखा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।'सीएम सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या होगा: कांग्रेस दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष द...