नई दिल्ली, फरवरी 15 -- दिल्ली के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह मात खाने के बाद आम आदमी पार्टी को शनिवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब MCD के उसके तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान दिल्ली नगर निगम की पार्षद अनिता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर सिंह भाजपा में शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष सचदेवा ने उन्हें पार्टी के झंडे वाला पटका पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि अनिता बसोया वार्ड 145 एंड्रूस गंज से AAP पार्षद थीं, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। वहीं हरिनगर वार्ड नंबर 183 से पार्षद निखिल चपराना ने भी AAP को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके अलावा आरकेपुरम वार्ड से प...