मथुरा, जून 29 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर शनिवार को गिरिराज तलहटी पहुंचीं। यहां गोवर्धन दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद रेखा गुप्ता ने ढोल नगाड़े और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल सप्तकोसीय गिरिराज परिक्रमा लगाना प्रारंभ किया। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। गिरिराज परिक्रमा लगाने के बाद सीएम रेखा गुप्ता रात्रि करीब 11 बजे वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां कृष्णा गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के उपरांत प्रातः बांके बिहारी जी के दर्शन कर दिल्ली लौटेंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार गोवर्धन पहुंचीं। उन्होंने बताया की दिल्ली की सीएम बनी, तभी से इच्छा थी कि गिरिराज जी के दर्शन करें एवं सप्तकोसिय परिक्रमा लगाएं। वृंदावन में ब...