नई दिल्ली, मार्च 1 -- दिल्ली की सड़कों पर जल्द ही 1,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस महीने दिल्ली को 1,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली का परिवहन क्षेत्र 235 करोड़ रुपये के घाटे में चल रहा है। मौजूदा सरकार एक रिकवरी योजना पर काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य एक साल के भीतर परिवहन क्षेत्र को प्रॉफिट कमाने वाला विभाग बनाना है। इस महीने हम दिल्ली में 1,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें लाएंगे। परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली की परिवहन प्रणाली को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की जरूरत बताई और कहा कि हमें सार्वजनिक परिवहन में सुधार करना होगा ताकि लोग निजी वाहनों पर कम निर...