नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- राजधानी में पर्यटकों को लुभाने के लिए दिल्ली पर्यटन विभाग जल्द बैगनी रंग की बसें संचालित करेगा। पर्यटक नई दिल्ली क्षेत्र के लोकप्रिय स्थलों, जिसमें प्रधानमंत्री संग्रहालय से लेकर दिल्ली हाट तक का भ्रमण बैगनी रंग से सजी बसों में करते नजर आएंगे। यह बस सड़कों पर चलने वाली दूसरी बसों से अलग होंगी। इन बसों पर सिग्नेचर ब्रिज और भारत मंडपम जैसे ऐतिहासिक स्थलों को दर्शाया जाएगा। इसके जरिए विभाग की योजना दिल्ली आने वाले विदेशियों और देसी पर्यटकों को आकर्षित करने की है। बस में वयस्कों के लिए 500 रुपये और छह से बारह साल के बच्चों के लिए 300 रुपये का किराया होगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस माह के अंत तक यह सेवा शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय से भारत मंडपम जैसे अन्य लोकप्रिय स्थलों त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.