नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- राजधानी को जल्द ही जाम से थोड़ी और मुक्ति मिलने जा रही है। दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली की तीन सड़कों को सिग्नल फ्री कर जाम मुक्त बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई मिलकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना को अंजाम देने जा रहे हैं। उत्तम नगर-राजौरी गार्डन रिंग रोड पीडब्ल्यूडी के पास है। करीब 6.5 किलोमीटर के रोड पर 10 से अधिक ट्रैफिक सिग्नल हैं। इनसे यहां रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए एक सर्वे कराकर पुलिस ने रोड को सिग्नल फ्री करने के लिए पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव भेजा था। अब पीडब्ल्यूडी ने सिग्नल बंद करने से पहले ट्रैफिक संचालक के लिए यू-टर्न बनाने को बैरियर की खरीद शुरू कर दी है। अगले महीने जनवरी में यू-टर्न बने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.