नई दिल्ली, मार्च 11 -- यमुना नदी में सैर और सफर के लिए मनोरंजक नाव पर्यटन, नौका सेवाओं की शुरुआत के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के विभागों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस परियोजना के तहत एनएच-10 के पास यमुना नदी में सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) में नाव पर्यटन और नौका सेवाएं छह किलोमीटर के दायरे में शुरू की जाएगी। इसके लिए आज असिता पार्क में हुए समारोह में केंद्र सरकार के अधीनस्थ भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग के बीच समझौता पर हस्ताक्षर हुए। आईडब्ल्यूएआई के अनुसार यमुना में छह किलोमीटर की बीच मनोरंजक नाव पर्यटन, नौका सेवाओं को शुरू किया जाएगा। 25 से 30 लोगों के क्षमता वाली हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.