नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन प्लान 2025 लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इस योजना को शुद्ध हवा सबका अधिकार-प्रदूषण पर जोरदार प्रहार थीम दिया गया है, जो दिल्ली सरकार की वायु प्रदूषण के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई की रणनीतिक रूपरेखा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासियों को साफ हवा देना हमारा कर्तव्य है। यह योजना सिर्फ एक कागजी दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए दिल्लीवालों की सांसों को बचाने का एक मजबूत रोडमैप है। यह प्लान एक साफ, हरित और स्वस्थ दिल्ली के निर्माण के उद्देश्य से लॉन्च की गई है। इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने योजना के बारे में विस्तृत ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.