वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की आपत्तिजनक टिप्पणी पर समाजवादी संगठनों ने विरोध किया। सोमवार को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने बीएचयू के सिंहद्वार पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। दिल्ली की सीएम से बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग की गई। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने कहा कि एक चैनल में बातचीत के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। तख्तियां लेकर छात्रनेताओं ने विरोध और जमकर नारेबाजी की। कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगतीं तो छात्र बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष काशी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.