नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम के मौके पर दिल्ली की प्रगति, समृद्धि और विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने हर पल का उपयोग लोगों की बेहतरी के लिए करने के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर गुप्ता ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताने के लिए सदन के सदस्यों का अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निरंतर विकास को सुनिश्चित करने के लिए सौहार्द्रपूर्ण राजनीतिक माहौल की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने हम पर बहुत भरोसा किया है। इसका सम्मान और सही ढंग से उपयोग किया जाना चाहिए। हर पल कीमती है। हमारा एकमात्र उद्देश्य दिल्ली की प्रगति है और आज जो सौहार्द्रपूर्ण माहौल है, उसे अगले पांच साल तक भी बनाए रखना चाहिए। विकास के मार्ग में सत्ता ...