दिल्ली, जुलाई 16 -- राजधानी दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। पूर्वी दिल्ली के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में मंगलवार शाम एक मकान में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं।। इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान तनवीर (28) और नुसरत के रूप में की है। इस मामले पर बात करते हुए पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि जगतपुरी पुलिस थाने को ओल्ड गोविंदपुरा स्थित बंद गली में आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 46 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि जब पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो उसने पाया कि जिस रिहायशी इमारत में आग लगी है, उसमें 10 लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग की मदद से छह लोगों को बचा लिया गया। चार घायलों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.