लखनऊ, अगस्त 11 -- तकनीकी कारणों से दिल्ली, अहमदाबाद समेत आधा दर्जन से अधिक फ्लाइटें सोमवार को लेट हुईं। सुबह दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट दो घंटा लेट होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। इसके लेट होने की वजह सामने नहीं आई है। एक यात्री आशुतोष मारवाह के अनुसार फ्लाइट तय समय से दो घंटे बाद लखनऊ से उड़ान भर पाई। वहीं, इंडिगो ने इसके लिए खेद जताया है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार लखनऊ और अहमदाबाद के बीच फ्लाइट 6ई 6968 भी लेट हुई। दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6ई 2319 एक घंटे 24 मिनट लेट पहुंची। इसके अलावा मस्कट की फ्लाइट डब्ल्यूवाई 266, दम्माम की 6 ई 97 भी तय समय से लेट हुईं। फ्लाइटें लेट होने की वजह से एयरपोर्ट टर्मिनल यात्रियों से भरा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.