नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, फरवरी 20 -- दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के साथ भाजपा ने छह मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आज रामलीला मैदान में दिल्ली की सीएम के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। सभी वर्गों को साधने के हिसाब से मंत्रियों का चयन किया गया है। इसके साथ विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भी पार्टी आलाकमान ने नाम तय कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- रेखा गुप्ता के जरिये महिलाओं को साधने के लिए BJP ने दिल्ली में 'बड़ी रेखा' खींची दिल्ली के सीएम चयन में भाजपा ने महिला और वैश्य फैक्टर को ध्यान में रखा है। मंत्रिमंडल के गठन में पूर्वांचल, पंजाबी, ब्राह्मण और दलित चेहरों को ध्यान में रखा जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान ने सीएम का नाम तय करने के साथ ही मंत्रियों के नामों का चयन भी कर लिया है, लेकिन ...