नई दिल्ली, फरवरी 19 -- दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। रिजल्ट घोषित होने के काफी समय बाद आज सीएम के नाम का ऐलान भी हो गया। दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता होंगी। कल 20 फरवरी को सीएम समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अपने पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही पार्टी के सामने कई चुनौतियां होंगी, जिन्हें पूरा करना भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। आइए जानते हैं दिल्ली में गठित होने वाली नई सरकार के सामने 5 कौन सी बड़ी चुनौतियां होंगी।1- चुनावी वादों को पूरा करने की चुनौती भाजपा के चुनाव अभियान में महिलाओं से एक बड़ा वादा किया था। इसमें 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तक महिला लाभार्थियों को 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपनी चुनावी रैलियों के दौरान आश्वासन दि...