मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आने वाले समय में शहर को बूढ़ी गंडक का पानी मिलेगा। इसको लेकर दिल्ली में यमुना की तर्ज पर यहां नदी से जुड़ा नया जलापूर्ति सिस्टम विकसित किया जाएगा। करीब एक हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय काम कर रहा है। इसका मकसद शहर में गिरते भूजल स्तर को ठीक करने के साथ ही सबमर्सिबल पर निर्भरता कम करनी है। दरअसल, परियोजना के तहत नदी में चयनित स्थल पर अधिक क्षमता के शक्तिशाली पंप लगाए जाएंगे। इससे नदी के पानी को निकालने के बाद दूसरी जगह मानकों के आधार पर आधुनिक मशीनों से साफ किया जाएगा। फिर उस पानी को पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचाया जाएगा। यह पानी पीने लायक भी होगा। इस प्रोजेक्ट पर जलशक्ति मंत्रालय के स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक में मंथन किया गया है। दिल्ली (यमुना नदी),...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.