नई दिल्ली। गौरव त्यागी, अप्रैल 11 -- उत्तर पूर्वी दिल्ली में पलायन एक बड़ा मुद्दा बन रहा है। मैं संसद में इसे उठाऊंगा और भविष्य में इस पर कानून बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह बात उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 'हिन्दुस्तान' से विशेष बातचीत में कही। तिवारी ने यमुना, रोहिंग्या, दिल्ली के विकास जैसे तमाम मुद्दों पर हिन्दुस्तान के मेट्रो एडिटर गौरव त्यागी और प्रमुख संवाददाता बृजेश सिंह से लंबी वार्ता की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश-* दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार आई है। राजधानी में क्या बदलाव की उम्मीद है? हम दिल्ली को हर समस्या से मुक्त करना चाहते हैं। जो प्रमुख समस्याएं हैं उसमें घरों में साफ पानी की आपूर्ति, यमुना की सफाई और गली-सड़क को ठीक करना शामिल है। यह सब जीवन आसान करेगा। इसके बाद अन्य...