नई दिल्ली, जुलाई 8 -- दिल्ली एक ऐसा शहर है जो अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और चहल-पहल के लिए जाना जाता है। ये शहर अपने सीने में कई अनसुलझे रहस्य भी छिपाए हुए है। इनमें से एक है कमला नेहरू रिज में स्थित खूनी झील, जिसका नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह झील न केवल अपनी गहराई और खूबसूरती के लिए मशहूर है, बल्कि इसके इर्द-गिर्द फैली डरावनी कहानियों और रहस्यमयी घटनाओं के लिए भी चर्चा में रहती है। आइए आपको दिल्ली की इस झील की कहानी बताते हैं।क्या है झील की कहानी? खूनी झील का इतिहास 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है। उस दौर में, कमला नेहरू रिज के इस इलाके में भयंकर लड़ाइयां हुई थीं। भारतीय और ब्रिटिश सिपाहियों के बीच हुए संघर्ष में सैकड़ों लोग मारे गए। कहा जाता है कि मारे गए सिपाहियों, घोड़ों और खच्चरों के शवों को इसी झील में डाला गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.