महोबा, जनवरी 28 -- बेलाताल, संवाददाता। दो दिवसीय विराट दंगल में पहलवानों ने दाव पेंच दिखाकर दमखम दिखाया। जीत दर्ज करने वाले पहलवानों को सम्मानति किया गया। कस्बा के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय दंगल के पहले दिनों ने पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर छाप छोड़ी। ग्राम पंचायत के द्वारा तैयार कराए गए पार्क को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुशी मंटी लाल खेल मैदान रखा गया। ग्राम प्रधान छोटेलाल ने कहा कि दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। देवाशरीफ के कैलाश और कपिल के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। मुहम्मद सुलेमान ने बंगाल के टाइगर पहलवान को पटखनी दी। अयोध्या हनुमान गढ़ी के कालीदास ने लखनऊ के वामी मिश्रा को पटखनी दी। छितरवारा गोविंद्र ठाकुर ने विजय ने अमानपुरा के प्रेमलाल को हराया। बंगाल के भूपेंद्र सिंह और सुलेमान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.