नई दिल्ली, जनवरी 2 -- दिल्ली की मशहूर यमुना नदी पर बना सिग्नेचर ब्रिज अब लोक निर्माण विभाग (PWD) की देखरेख में आएगा। पहले यह जिम्मेदारी दिल्ली पर्यटन विभाग के पास थी। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।देखभाल की जिम्मेदारी क्यों बदली? यह ऊंचा पुल 2018 में आम लोगों के लिए खोला गया था। दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTTDC) ने 1518 करोड़ रुपये की लागत से इसे बनवाया। शुरुआती तीन साल DTTDC ने इसका रखरखाव किया, लेकिन बजट की कमी के कारण पिछले साल कई बार पीडब्ल्यूडी से इसे संभालने की गुजारिश की गई। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह तकनीकी रूप से एडवांस संरचना है, जिसे विशेष रखरखाव की जरूरत है। अब पीडब्ल्यूडी इसे बेहतर तरीके से संभालेगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, मौसम विभाग ...