नई दिल्ली, मार्च 24 -- दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। 24 से 28 मार्च तक चलने वाले पांच दिवसीय बजट सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण रखा जाएगा और फिर विकसित दिल्ली बजट पेश किया जाएगा। सूत्रों का मानना है कि मंगलवार या बुधवार को दिल्ली का बजट विधानसभा में पेश किया जा सकता है। इस बार का बजट लगभग 80 हजार करोड़ रुपये का रहने का अनुमान है। बजट सत्र में डीटीसी के कामकाज पर सीएजी रिपोर्ट भी सोमवार को सदन में पेश की जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यह साफ किया है कि इस बजट में दिल्ली के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। दिल्ली के लोगों से व्हाट्सऐप और ई-मेल पर मिले 10 हजार सुझावों के साथ ही विभिन्न जगहों पर संवाद के दौरान मिले सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.