फरीदाबाद, नवम्बर 11 -- -------- पलवल, संवाददाता। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को पदयात्रा जिला मुख्यालय पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद बोस स्टेडियम में रात्रि विश्राम हुआ, जहां से मंगलवार सुबह यात्रा शुरू कर मितरोल गांव में रात्रि विश्राम किया। धीरेंद्र शास्त्री ने आज एकबार फिर कहा कि हम इस्लाम के खिलाफ नहीं। पलवल से खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने यात्रा शुरू होने से पूर्व धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की और उसके बाद उनके साथ यात्रा में भी पैदल चले। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए ब्लास्ट के बाद धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा में पहले हरियाणा पुलिस की तीन कंपनियों को लगाया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.