अलीगढ़, अक्टूबर 24 -- अलीगढ़, लोधा, संवाददाता। भाई दूज के अगले दिन शुक्रवार को यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रूट डायवर्जन के बावजूद लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के दोनों तरफ करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पलवल मार्ग पर तीन किलोमीटर लंबा जाम था। यहां हालात बेकाबू नजर आए। भारी पुलिस बल के बावजूद 12 घंटे के बाद भी जाम नहीं खुल सका। त्योहारों के चलते पुलिस ने 24 अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बावजूद खेरेश्वर चौराहे पर रोजाना सुबह से ही जाम के हालात बने रहे। वहीं, भाई दूज पर लौटने वाले लोगों के वाहनों के दबाव बढ़ने से शुक्रवार सुबह आठ बजे बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया। सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो रेंगते नजर आए। पलवल मार्ग पर ल्हौसरा तक कतार लग गईं। इसी त...