नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 3 -- राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान हवा की गति भी तेज थी। इसके चलते दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।दो दिन बाद चढ़ सकता पारा मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। बीच में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार को भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार के बाद तापमान में हल्का इजाफा होने की संभावना है। दिल...