वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, हिटी। दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालयों पर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमे। आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर जीत की बधाई दी गई। जगह-जगह तिरंगा और पार्टी का झंडा लहराते हुए मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्र सरकार की विकासपरक नीतियों की जीत बताया। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अभिमान की हार करार दिया। गुलाबबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर महापौर अशोक तिवारी और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ढोल-नगाड़े पर खूब थिरके। उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार और अराजकता की राजनीति करने वाले अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.