चंडीगढ़, फरवरी 11 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी को झटका लगा है तो वहीं देश के अन्य हिस्सों में भी विपक्षी दल इससे हैरान हैं। उद्धव ठाकरे सेना के नेता संजय राउत तो 8 तारीख से ही लगातार नतीजों को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। अब उन्होंने दिल्ली चुनाव में एक अलग और मजेदार संयोग खोज निकाला है। उन्होंने दिल्ली के इलेक्शन रिजल्ट में 5,8 और 48 वाला संयोग खोजते हुए सवाल उठाया है। इसके अलावा उन्होंने इसे हरियाणा से भी जोड़ा है। संजय राउत ने एक्स पर लिखा, ''हरियाणा में वोटिंग। 5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई 48। दिल्ली में भी वोटिंग- 5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई वही 48। गजब संयोग है!' संजय राउत ने यह संयोग गिनाते हुए कोई टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन उन्होंने इशारा जरूर किया। इससे पहले संजय राउत ने महाराष्ट्...