प्रयागराज, दिसम्बर 5 -- एयरलाइंस कंपनियों की ऑपरेशनल समस्याओं का असर शुक्रवार को भी नजर आया। इंडिगो की दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स रद्द हो गई तो बेंगलुरु का विमान पांच घंटे देरी से पहुंचा। इसके कारण सैकड़ों यात्री शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर परेशान नजर आए। काउंटर पर यात्रियों की सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ लगी रही। प्रयागराज एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार सुबह रद्द कर दी गई। विमानन कंपनी ने इसकी जगह वैकल्पिक इंतजाम किया था, लेकिन क्रू मेंम्बर्स की कमी के कारण यह विमान भी रद्द कर दिया गया। इसके कारण दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्री परेशान हो गए। यही नहीं इंडिगो की मुम्बई जाने वाली फ्लाइट भी कैंसिल होने से यात्री हलाकान नजर आए। प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों को पैसा वापस लेने से लेकर दूसरे दिन उड़ान क...