नई दिल्ली, फरवरी 24 -- दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइस जेट के एक विमान (बोइंग 737) की मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण लेह जाने के बजाय दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि, इंजन नंबर 2 फेल होने के वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के बाद यात्रियों के लिए यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की उम्मीद है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से लेह जा रहे विमान को वापस बुलाना पड़ा। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कॉकपिट में फायर वार्निंग का कोई संकेत नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.