नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वायु गुणवत्ता प्रबंधन की इंफोर्समेंट टास्क फोर्स 126वीं बैठक का मंगलवार को आयोजन किया गया। बैठक में चार फरवरी से 18 फरवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियमों को लेकर किए गए निरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि चौदह दिनों की इस अवधि के दौरान कुल मिलाकर 318 जगहों का निरीक्षण किया गया और इनमें से 131 स्थानों पर प्रदूषण नियमों का उल्लंघन पाया गया है। आयोग के मुताबिक टास्क फोर्स ने वायु प्रदूषण में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रमुख क्षेत्रों जैसे आद्योगिक इकाइयों, निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियों, सड़क पर उड़ने वाली धूल, डीजल जेनरेटर सेट, ठोस कचरा निस्तारण और जैव ईंधन जलाने जैसी घटनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 318 निरीक्षणों में कुल 131 जगहों पर नियमों का उल्लंघन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.