नोएडा, जून 25 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने बुधवार दोपहर दिल्ली-एनसीआर में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस की टीम बुधवार दोपहर टीम सेक्टर-14 के पीछे नाले को जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी, तभी न्यू अशोक नगर की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने चेकिंग के लिए उसे रोका तो वह बाइक मोड़कर सेक्टर-15ए के पीछे से सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले नाले की पटरी पर भागने का प्रयास करने लगा। इसी बीच उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.