नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल लिया है। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। दोपहर में तेज हवाएं चलने के बाद नोएडा सहित दिल्ली के हिस्सों में देर शाम को भी बूंदाबादी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत से 1.9 डिग्री अधिक है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.